10 May 2026 | By Om Prakash Mishra | 2 min read मित्रों, तारीख 11 मई 2026 दिन सोमवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।।
आज भगवान श्रीसूर्यनारायण भरणी नक्षत्र से चलकर कृत्तिका नक्षत्र पर (रात्रि 10:53 PM बजे)....
चले जायेंगे। आप सभी सनातनियों को "कृत्तिका नक्षत्र के संक्रांति" की हार्दिक शुभकामनायें।।
मित्रों, तारीख 11 मई 2026 दिन सोमवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।।
नवमी तिथि को काशीफल अर्थात कोहड़ा एवं कद्दू खाना अथवा दान देना भी वर्जित अथवा.....
त्याज्य होता है। नवमी तिथि एक उग्र एवं कष्टकारी तिथि मानी जाती है। इस नवमी तिथि की.....
अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा जी को बताया गया है। यह नवमी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी....
जाती है। यह नवमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। नवमी तिथि के दिन.....
लौकी खाना निषेध बताया गया है। क्योंकि नवमी तिथि को लौकी का सेवन गौ-मांस के समान....
बताया गया है। नवमी तिथि में माँ दुर्गा कि पूजा गुडहल अथवा लाल गुलाब के फुल करें। साथ ही.....
माता को पूजन के क्रम में लाल चुनरी चढ़ायें। पूजन के उपरान्त दुर्गा सप्तशती के किसी भी एक......
सिद्ध मन्त्र का जप करें। इस जप से आपके परिवार के ऊपर आई हुई हर प्रकार कि उपरी बाधा......
कि निवृत्ति हो जाती है। साथ ही आज के इस उपाय से आपको यश एवं प्रतिष्ठा कि भी प्राप्ति सहजता....
से हो जाती है। आज नवमी तिथि को इस उपाय को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा से करने पर सभी मनोरथों......
कि पूर्ति हो जाती है। नवमी तिथि में वाद-विवाद करना, जुआ खेलना, शस्त्र निर्माण एवं मद्यपान......
आदि क्रूर कर्म किये जाते हैं। जिन्हें लक्ष्मी प्राप्त करने की लालसा हो उन्हें रात में दही और सत्तू नहीं.....
खाना चाहिए, यह नरक की प्राप्ति कराता है।।
हे आज की तिथि (तिथि के स्वामी), आज के वार, आज के नक्षत्र (नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी),
आज के योग और आज के करण। आप इस पंचांग को सुनने और पढ़ने वाले जातकों पर अपनी कृपा बनाए रखें।।
इनको जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव ही सर्वश्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो। ऐसी मेरी आप सभी आज के अधिष्ठात्री देवों/देवियों से हार्दिक प्रार्थना है।।
इस प्रकार की और भी अनेकों जानकारियों को विस्तृत डिटेल में जानने के लिये इस लिंक को क्लिक करें -
व्हाट्सअप पेज फॉल करने के लिए लिंक को टच करे।